{"_id":"638f8dc3bc677e6b444f4b04","slug":"health-unnao-news-knp7321396109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीएचसी में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टर और एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीएचसी में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टर और एएनएम
मियागंज सीएचसी में उपस्थिति रजिस्टर चेक करते एसीएमओ डॉ. ललित कुमार। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
उन्नाव। मियागंज ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण किया। दवाओं का स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। दवा व सेनेटरी पैड के स्टॉक व खपत का भी रजिस्टर चेक किया। इस दौरान दो डॉक्टर और एएनएम अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
सीएचसी मियागंज परिसर में पिछले माह खंडहर में जली-अधजली लाखों की सरकारी दवाएं मिलीं थी। सीएमओ सत्यप्रकाश ने मामले का संज्ञान लेकर सीएचसी पहुंच कर निरीक्षण किया था। जांच के लिए टीम गठित की थी। मंगलवार दोपहर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कुमार सीएचसी पहुंचे। कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर के साथ उनके कक्षों का निरीक्षण किया। तीन वर्षों के दवाओं का स्टॉक और दवा वितरण रजिस्टर का निरीक्षण किया। जली अधजली दवाओं का उत्पादन और बैच का मिलान किया।
विज्ञापन
परिसर के अन्य कक्ष में सेनेटरी पैड मंगवाकर उनकी उत्पादन तिथि और स्टॉक वितरण का अवलोकन किया। प्रसव कक्ष में सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महिला और पुरुष डॉक्टर के साथ एएनएम बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संदीप मिश्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि वह निरीक्षण आख्या सीएमओ को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।