फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

दो डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत 96 संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
health
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्रियों की कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल के दो डॉक्टर, स्टॉफ नर्स सहित जिले में 96 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर जांच में 73 संक्रमित आए हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद सक्रिय मामले 275 हो गए हैं।
विज्ञापन

जांच में जिला पुरुष व महिला अस्पताल के दो डॉक्टर, स्टॉफ नर्स संक्रमित आए हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में 18, शुक्लागंज में 14, पुरवा में एक, सिकंदरपुर कर्ण में तीन, गंजमुरादाबाद में एक, बांगरमऊ में छह संक्रमित मिले हैं। नवाबगंज में सात, सिकंदरपुर सरोसी में एक, मियागंज में तीन, फतेहपुर चौरासी में दो, सफीपुर में चार, हिलौली में चार, हसनगंज में छह, असोहा में एक, औरास में दो, सुमेरपुर में चार संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 79 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में अभी 1573 की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टेशन व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक संक्रमितों की पहचान हो सके। अभी तक स्वास्थ्य टीम कोरोना जांच के लिए रोजाना 2200 सैंपल लेती थी। अब संख्या बढ़ाकर 2600 कर दी गई है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर 20 यात्रियों, बस स्टेशन पर दिल्ली से लौटे 15 यात्रियों की जांच के लिए सैंपल लिए। भीड़भाड़ वाले एरिया सहित पूरे जिले में जांच के लिए 2675 सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अधिक से अधिक जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सैंपल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed