फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जांच न होने से प्रवासी फैला रहे संक्रमण

Fri, 14 Jan 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
health
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के बस अड्डे पर बस से उतरे प्रवासी। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। दूसरे राज्यों व शहराें से घर लौट रहे प्रवासियों से गांवों में संक्रमण फैलने का खतरा है। बस स्टाप पर जांच न होने से यह लोग सीधे घर पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्र में संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले महीने कोरोना संक्रमण कम पड़ने पर लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, पुणे व अन्य राज्यों से काम पर वापस लौट गए थे। बीते तीन सप्ताह से कोरोना संक्रमण फैलने की दर दिनों दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली व महाराष्ट्र के कई इलाकों में संक्रमण के कारण उद्योग बंद हो गए हैं। इससे लोग वापस लौटने को मजबूर हैं। दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी रोडवेज बस से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के गंजमुरादाबाद के पास बने बस स्टॉप पर उतरते हैं। जांच की सुविधा न होने से बिना जांच के वह घर चले जाते हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि बस स्टॉप पर व्यवस्था नहीं है। आशा कार्यकर्ता गांव में बाहर से आने वालों की सूची तैयार कर रही हैं। कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेसवे पर उतरे हरदोई के मल्लावां निवासी यूनुस खान महाराष्ट्र में मुंबई केपश्चिमी मुलुंड की एक गुटखा फैक्टरी में काम करते थे। संक्रमण फैलने के बाद एरिया हॉट स्पाट जोन घोषित कर दिया गया। काम बंद होने पर वह घर लौट आए। बताया कि मुंबई से यहां तक कहीं कोई जांच नहीं हुई। दीनाखेड़ा निवासी संतोष कुमार दिल्ली के पहाड़गंज स्थित गमला फैक्टरी में सपरिवार काम करते हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ते ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को घर भेज दिया था। अब फैक्टरी पूरी तरह से बंद हो गई है। अब वह भी वापस लौट आए हैं। संतोष ने बताया कि रास्ते में जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed