{"_id":"618289ee7196153627726b0e","slug":"health-unnao-news-knp662027674","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चार और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार और मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में डेंगू के चार और मरीज मिले हैं। लखनऊ के आरएमएल भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य टीम ने चारों मरीजों के परिवार के सदस्यों के साथ आसपास रहने वाले 80 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 70 हो गई है।
शहर के दरोगाबाग निवासी आकांक्षा (24) पुत्री संदीप, सरोसी ब्लॉक के गांव थाना के सुनयना (20) पुत्री बेचेलाल, शुक्लागंज गांधी नगर की मंजू (35) पुत्री अरविंद, मियागंज हैदराबाद के धर्मलाल (28) पुत्र रामखिलावन को काफी समय से बुखार आ रहा था। डेंगू की आशंका जताते हुए सीएमओ ने 28 अक्तूबर को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल सैंपल भेजे थे। बुधवार को आई 16 सैंपलों की रिपोर्ट में चार पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 12 लोग की रिपोर्ट निगेटिव है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीम को चारों मरीजों के गांव भेजा गया था। मरीजों के परिवार व आसपास 50 घरों में रहने वाले लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों की जांच डेंगू की पुष्टि के लिए भेजी जाएगी।