फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

लाइसेंस निरस्त, फिर भी चल रहा नर्सिंगहोम

Thu, 21 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
health
एसीएमओ के निर्देश के बाद खुला माही नर्सिगहोम। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। नर्सिंगहोम का संचालन कराने में सीएमओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी जमकर खेल कर रहे हैं। सीएमओ की अनुमति न होने के बाद भी मानकविहीन नर्सिंग होम संचालित कराए जा रहे हैं। जच्चा व बच्चा की मौत के बाद माही अस्पताल संचालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच में एक्सपायरी दवाएं मिली थीं। लाइसेंस निरस्त होने के बाद और बिना सीएमओ की अनुमति के एसीएमओ ने नर्सिंगहोम संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के पीछे संचालित माही नर्सिंगहोम में एक सितंबर को सूबेदारखेड़ा गांव निवासी रामावती की प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। अस्पताल संचालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीएमओ ने नवाबगंज सीएचसी प्रभारी को जांच के लिए भेजा था। जांच में एक्सपायरी दवाएं मिली थीं और उपकरण भी सही नहीं मिले थे। इस पर सीएमओ ने नर्सिंगहोम होम का लाइसेंस रद्द करते हुए बंद करा दिया था। इसी अस्पताल में 25 जुलाई 2020 को प्रसव के बाद एक नवजात की मौत हो गई थी। अस्पताल संचालक ने बिना महिला चिकित्सक के प्रसव कराया था। तत्कालीन एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने जांच की थी। इसमें लापरवाही मिलने पर प्रसव कराने वाले डॉक्टर की डिग्री रद्द करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम प्रभारी व एसीएमओ डॉ. ललित कुमार ने कहा कि जांच पूरी हो गई है। रद्द लाइसेंस भी बहाल कर दिया गया है। हालांकि लाइसेंस कब बहाल किया गया, यह पता नहीं। सीएमओ के आदेश पर अस्पताल का संचालन शुरू हुआ है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि मेरी तरफ से कोई अनुमति नहीं है। लाइसेंस निरस्त है तो अस्पताल का संचालन हो ही नहीं सकता। एसीएमओ डॉ. ललित ने मेरा गलत नाम लिया है। अस्पताल किसके कहने पर खुला इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed