फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

टीके के लिए गर्भवतियों को नहीं लगानी होगी लाइन

Wed, 18 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। कोविड टीकाकरण कराने के लिए गर्भवतियों को लाइन में खड़े होेकर घंटों अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया से मुक्त कर दिया गया है। कोविड बूथ पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 19 हजार गर्भवतियों का टीकाकरण होना है। टीकाकरण को लेकर तमाम भ्रांतियों के साथ बूथों पर चल रही भीड़ के चलते अभी तक गर्भवती महिलाएं टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रही थीं। इससे जच्चा के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी कोविड का खतरा मंडरा रहा था। शासन ने अब गर्भवती महिलाओं को लाइन में लगकर टीकाकरण न कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि बूथ पर टीका लगवाने आ रही गर्भवती को प्राथमिकता दी जाए। उन्हें लाइन में खड़ा न रखा जाए। साथ ही पहले से पंजीकरण की व्यवस्था से भी उन्हें मुक्त रखा जाए। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि किसी भी बूथ पर गर्भवती महिला को लाइन में नहीं लगाया जाएगा। बूथ पर पहुंचते ही उसका पंजीकरण होगा और फौरन वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed