फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

कोरोना से अपनों को खो चुके बच्चों को दिए कपड़े

Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
health
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित बच्चों को बैग व उपहार देते डीएम रवींद्र कुमार, जिला प्रोवेश? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से अपनों को खो चुके बच्चों के घर डीएम समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी पहुंचे। मिशन मुस्कान के तहत उन्हें कपड़े, स्कूली बैग व चाकलेट समेत अन्य सामग्री दी। अभिभावकों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में माता या पिता अथवा दोनों को खोने वाले बच्चों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक बच्चे को चार हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण के लिए दिया जाना है। योजना के तहत जिले में 40 बच्चे चयनित हुए हैं। मंगलवार को डीएम के साथ अन्य अधिकारी बच्चों के घर पहुंचे और उन्हें योजना का स्वीकृति पत्र देते हुए उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री वितरित की। डीएम रवींद्र कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम दोस्तीनगर पहुंचे और प्रभावित परिवार एवं बच्चों से मिले। इसके बाद बच्चों के उपयोग के वस्त्र, स्कूली बैग, चाकलेट एवं अन्य सामग्री के साथ योजना का स्वीकृति पत्र दिया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी मनीष कुमार व पंचायत सचिव पुत्तनलाल पाल ने सिविल लाइन, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने आवास विकास कालोनी, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने ग्राम बंथर, बीएसए जय सिंह ने ग्राम जिंदासपुर हसनगंज, उपायुक्त एनआरएलएम चंद्रशेखर ने बलवंतखेड़ा में बच्चों को सामग्री दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह ने ग्राम अकरमपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने काशीराम कालोनी, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने सिविल लाइन, मनरेगा उपायुक्त राजेश झा ने दरियाईखेड़ा समेत अन्य अधिकारियों ने भी बच्चों के घर जाकर स्वीकृति पत्र व सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed