फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

हड़ताल के कारण शिविर स्थगित, लौटे दिव्यांग

Tue, 27 Jul 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। स्थानांतरण प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को लिपिक लखनऊ स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव करने पहुंचे। इससे सीएमओ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। लिपिकों की हड़ताल से जननी सुरक्षा योजना का भुगतान तीसरे दिन भी प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए लगने वाला शिविर नहीं लगा। इससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार त्रिपाठी ने कहा कि निदेशक प्रशासन ने मनमाने तरीके से लिपिकों का स्थानांतरण किया है। दिव्यांग व महिला लिपिकों का एक हजार किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थानांतरण कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद ढाई सौ स्थानांतरण संशोधित कर दिए गए। हमारी मांग है कि स्थानांतरण निरस्त किए जाएं या फिर दूरी वाले स्थानों में संशोधन किया जाए। स्थानांतरण रद्द न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सुबह 8 बजे ही सभी स्वास्थ्य कर्मी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सीएमओ कार्यालय में लिपिक न होने से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं बने। जेएसवाई के भुगतान सहित डाटा फीडिंग का काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed