फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

एक घंटे भी देख रहे मरीज

Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। सीएमओ और एसीएमओ के ओपीडी में मरीज देखने का आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित है। 17 दिन बाद भी सिर्फ दो एसीएमओ को छोड़कर अन्य किसी ने भी इसका पालन नहीं किया है। विभागीय व्यस्तता बताकर अधिकारी ओपीडी करने से कतरा रहे हैं। आदेश थे कि प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कम से कम एक घंटे ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन

जिले में डॉक्टरों की कमी व मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य महानिदेशक ने 15 जून को सीएमओ व एसीएमओ को सप्ताह में तीन दिन ओपीडी करने के आदेश दिए थे। सीएमओ ने ओपीडी करने का रोस्टर भी जारी करा दिया था। इसमें सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार को सुमेरपुर व बीघापुर, एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ गंगाघाट, डॉ. ललित कुमार नवाबगंज, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग को सिकंदरपुर सरोसी में मरीज देखने थे। डॉ. जेआर सिंह को बिछिया, डॉ. आरके गौतम को अचलगंज, डॉ. एके रावत को नवाबगंज, डॉ. नरेंद्र सिंह जिला अस्पताल, डॉ. हरिनाम सिंह असोहा व डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता को सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी करनी थी। एसीएमओ डॉ. एके रावत ने 28 व 30 जून को नवाबगंज सीएचसी में ओपीडी की।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. ललित कुमार ने नवाबगंज सीएचसी में अल्ट्रासाउंड किया। इसके अलावा अन्य कोई भी सीएमओ व एसीएमओ ओपीडी करने नहीं पहुंचा। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि अभी टीकाकरण का दवाब है। सभी की ड्यूटी टीकाकरण में लगी है। इससे कुछ राहत मिलने पर ओपीडी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed