फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

मौरावां में जिले का पहला ऑक्सीजन प्लांट तैयार

Thu, 01 Jul 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
health
मौरावां के सौ बेड अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार व अन्य अधिक? - फोटो : UNNAO
मौरावां। सौ बेड के अस्पताल में जिले का पहला ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर विद्युत कनेक्शन, पाइप लाइन व जेनरेटर का काम एक सप्ताह में पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

एल एंड टी कंपनी की ओर से 75 लाख रुपये की लागत से बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को डीएम रवींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। बिजली विभाग के अधिकारी को बुलवाया। कार्यदायी संस्था के लोगों को डीएम ने निर्देश दिए कि प्लांट से आईसीयू वार्ड तक ऑक्सीजन पाइप लाइन व विद्युत कनेक्शन का काम पांच जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। उसकी टेस्टिंग वह खुद करने आएंगे। डीएम ने बताया कि यह ऑक्सजीन प्लांट वाराणसी में लगने जा रहा था, लेकिन कंपनी के अधिकारियों से बात की गई। बताया गया कि जिले में एक भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। यहां की समस्या को देखते हुए प्लांट को उन्नाव में स्थापित कराएं। क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने भी सहयोग किया। इसके बाद कंपनी ने यहां प्लांट लगाया।
विज्ञापन

कंपनी के नोडल अधिकारी पराग जेएन ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन की है। इससे 100 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन दी जा सकती है। डीएम ने सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार को निर्देश दिए कि इस अस्पताल में स्टॉफ की तैनाती जल्द की जाए। एसडीएम राजेश चौरसिया व बीडीओ हिलौली रवींद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल परिसर में पौधरोपण व सुंदरीकरण कराने को कहा। विद्युत विभाग के एक्सईएन ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीओ आरके मिश्रा, हिलौली पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश यादव, अखिलेश सोनी व पूर्व प्रमुख रोहित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed