फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

सेहत का टीका लगवाने से परहेज

Wed, 16 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
health
सफीपुर। गांव देवगनमऊ में अभी तक 174 ग्रामीणों ने ही टीकाकरण कराया है। वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार आने की बात कहकर लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचते हैं। स्वास्थ्य टीम पूरे दिन इंतजार करती रहती है। बाद में वापस लौट जाती है।
विज्ञापन

देवगनमऊ की कुल आबादी 2100 है। इसमें मजरा संभरखेड़ा में रहने वालों की संख्या 300 है। इस गांव में पहले चरण में हुए टीकाकरण में लोगों ने जागरूकता दिखाई। 174 लोगों ने टीका लगवाया। उसके बाद दो बार कैंप लग चुका है, लेकिन टीकाकरण कराने ग्रामीण नहीं पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि देवनगमऊ के मजरे संभरखेड़ा में टीकाकरण के लिए कहने पर ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की टीम से मारपीट तक उतर आते हैं। इसलिए वहां कैंप ही नहीं लगाया जाता। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि देवगनमऊ में तो टीकाकरण ठीक है। इसके मजरे संभाबाग में टीकाकरण नहीं बढ़ रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि टीका लगने के बाद बुखार आता ही है। इससे घबराएं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed