फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

नट बिरादरी के लोग करते हैं टीके का विरोध

Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
health
सफीपुर। गांव फाजिलपुर में नट बिरादरी के लोग टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं। उनके विरोध का असर अन्य ग्रामीणों पर भी पड़ रहा है। तहसीलदार, लेखपाल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। यहां अभी तक 165 ग्रामीणों ने ही टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन

फाजिलपुर में दर्शनखेड़ा व शहदातनगर दो मजरों को मिलाकर चार हजार की आबादी है। इसमें 1965 मतदाता हैं। इस ग्राम सभा में 600 लोग नट बिरादरी के रहते हैं। गांव में टीकाकरण की स्थिति यह है कि अभी तक 165 लोगोें का ही टीकाकरण हुआ। इसमें 99 पुरुष व 66 महिलाएं शामिल हैं। गांव में टीकाकरण के लिए लगातार स्वास्थ्य टीम जा रही है। टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने में सफलता नहीं मिल रही है। टीकाकरण करने गईं एएनएम आकांक्षा वर्मा, आशा कार्यकर्ता कुं ती देवी ने बताया कि टीके के लिए कहने पर ग्रामीण विवाद करने लगते हैं। एएनएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि इस गांव में एक महीने पहले जब पहली बार टीम गई थी तो नट बिरादरी के लोग मार करने पर उतर आए थे। बाद में तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे तब हंगामा शांत हुआ था। उसके बाद से लगातार वहीं स्थिति चल रही है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि फाजिलपुर में कुछ नट बिरादरी के लोग टीकाकरण का विरोध करते हैं। तहसीलदार को मौके पर भेजा था। अब वह खुद जाकर ग्रामीणों से बात कर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed