{"_id":"608998628ebc3e5921588500","slug":"health-unnao-news-knp6258340110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन न मिलने से गई शिक्षक और युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन न मिलने से गई शिक्षक और युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक में पीठासीन की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रधान शिक्षक की चुनाव ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। बेड खाली न होने पर घर लाए और मेडिकल स्टोर से बुखार की दवा लाकर दी। रात में ऑक्सीजन का स्तर घटने लगा। फिर परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां ऑक्सीजन न मिलने पर शिक्षक ने दम तोड़ दिया।
एबीनगर मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार निर्मल (47) सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव बसधना प्राथमिक स्कूल में प्रधान शिक्षक थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्हें पीठासीन अधिकारी बनाकर नवाबगंज ब्लॉक के चमरौली भेजा गया था। 26 अप्रैल को चुनाव संपन्न कराने के बाद वह ब्लॉक में बने मतगणना केंद्र पर मतपेटी जमा करने गए थे। वहां उन्हें बुखार आया और हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल इमरजेंसी ले गए। यहां डॉक्टर ने बेड न खाली होने की बात कह दवा बताई और घर ले जाने की सलाह दी। परिजन घर लाकर दवा देने लगे। 27 अप्रैल की रात को ऑक्सीजन का स्तर घट गया। परिजन फिर अस्पताल ले गए लेकिन ऑक्सीजन न मिलने पर शिक्षक ने दम तोड़ दिया।
सफीपुर। ब्लॉक के गांव ओसिया निवासी अशोक कुमार (42) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन घर में ही इलाज कर रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित एक नर्सिंगहोम ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। अशोक कुमार की पत्नी सरोजनी देवी जिला पंचायत सदस्य सफीपुर द्वितीय सीट से प्रत्याशी भी हैं।