फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बर्ड फ्लू: पशुपालन विभाग अलर्ट, पोल्ट्री फार्मों पर नजर

Wed, 13 Jan 2021 07:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
health
निन्देमऊ मुर्गी फार्म पर जांच करते एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग एलर्ट नजर आ रहा है। अब विभाग सैंपलों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। विभाग हर माह 50 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगा। टीमों को पोल्ट्री फार्मों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू को देखते हुए तहसीलवार रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर दी है। टीम तहसीलवार 107 पोल्ट्री फार्मों पर नजर रख रही है। रोजाना फार्मों पर जाकर पक्षियों की जानकारी ले रही है। संचालकों को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि यदि कोई पक्षी बीमार हो या मृत हो तुरंत इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पोल्ट्री फार्म का नियमित निरीक्षण करें। वहीं रैपिड रिस्पांस टीमें भी लगातार तहसीलों की फार्मों पर गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि विभाग ने बीट व सीरम सैंपलों की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी की है। अभी तक माह में 20 सैंपल ही भेजे जाते थे। अब 50 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हसनगंज एसडीएम प्रदीप वर्मा ने क्षेत्र के निन्देमऊ, कटरा व हसनगंज सहित कई मुर्गी फार्मों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों से जल्द ही फार्म खाली करने के निर्देश दिए। कहा कि पक्षियों को नजदीक न बैठने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed