फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

निजी डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से सरकारी अस्पतालों में भीड़

Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी लाइन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आयुर्वेंद के पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमित दिए जाने से नाराज आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने एक दिन का सांकेतिक कार्य बहिष्कार रखा। नर्सिंगहोम और निजी मेडिकल सेंटरों में डॉक्टरों ने केवल गंभीर मरीज ही देखें। इससे जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या रोज की अपेक्षा अधिक रही। सभी सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई। दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी को शाम 6 बजे तक चलाया गया।
विज्ञापन

आईएमए के आह्वान पर निजी डॉक्टरों ने शुक्रवार को ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया था। इसलिए सीएमओ ने जिला पुरुष व महिला अस्पताल के साथ ही जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी में शुक्रवार को ओपीडी शाम छह बजे तक करने के आदेश दे दिए थे। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा 150 ज्यादा रही। गुरुवार को जिला अस्पताल में 550 लोगों ने पर्चे बनवाए थे। शुक्रवार को यह संख्या 700 हो गई। हालांकि कई सीएचसी व पीएचसी में डॉक्टरों ने दो बजे तक ही ओपीडी की। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट्स--
आईएमए के कार्य बहिष्कार को देखते हुएडॉक्टरों को शाम 6 बजे तक अस्पतालों में रुकने के आदेश थे। शुक्रवार को 700 मरीजों को देखा गया। स्वास्थ्य सेवाओं पर कार्य बहिष्कार का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बीबी भट्ट, सीएमएस
--

बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखते डाक्टर।

बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखते डाक्टर।- फोटो : UNNAO

शहर के आवास विकास कालोनी स्थित एक नर्सिंगहोम में ओपीडी बंद की लगी नोटिस।

शहर के आवास विकास कालोनी स्थित एक नर्सिंगहोम में ओपीडी बंद की लगी नोटिस।- फोटो : UNNAO

जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में अपने बच्चों को दिखाने के लिए प्रतिक्षा करतीं महिलाएं।

जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में अपने बच्चों को दिखाने के लिए प्रतिक्षा करतीं महिलाएं।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed