{"_id":"5dab65a98ebc3e017347874b","slug":"health-minister-receives-closed-pathology-investigation-service-in-chc-unnao-news-knp520819951","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री को सीएचसी में बंद मिली पैथोलॉजी जांच सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री को सीएचसी में बंद मिली पैथोलॉजी जांच सेवा
विज्ञापन
नवाबगंज सीएचसी का निरीक्षण कर बाहर निकलते स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश सिंह।
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज। लखनऊ से कानपुर जाते समय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह का काफिला नवाबगंज सीएचसी की ओर घूम गया। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड कक्ष में जांच सेवा प्रभावित देख नाराजगी जताई। मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी का एलटी अनुपस्थित मिला। लेबर रूम में महिला डॉक्टर न मिलने पर प्रभारी से जवाब मांगा है।
शनिवार सुबह करीब 9:42 बजे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष व ओपीडी का हाल देखा। अल्ट्रासाउंड बंद मिलने पर प्रभारी से सवाल पूछा, जिस पर प्रभारी ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने की बात कही। मरीजों ने पैथोलॉजी में खून की जांच न होने की शिकायत की। मंत्री ने जब प्रभारी से सवाल पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन के गैरहाजिर मिलने पर प्रभारी डॉ. अरुण को कार्रवाई के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के हो रहे हैं प्रयास
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके इसके लिए कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
सीएमओ का नहीं उठा फोन
सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सहायक से सीएमओ डा. केपी सिंह को फोन मिलवाया। हालांकि सीएमओ का फोन नहीं उठा। इस बीच स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अरुण ने सीएमओ को फोन कर स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण की सूचना दी।
आर्थोपेडिक सर्जन की हुई तैनाती
नवाबगंज। सीएचसी में संविदा पर आर्थोपेडिक सर्जन डा. अभिषेक सिंह को तैनात किया गया है। सीएचसी में दो साल से आर्थोपेडिक सर्जन का पद खाली चल रहा था।