फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Head teacher went on leave without giving charge, clarification sought

बिना चार्ज दिए अवकाश पर गईं प्रधान शिक्षिका

Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Head teacher went on leave without giving charge, clarification sought
उन्नाव। बीएसए संजय तिवारी ने शनिवार को फतेहपुर चौरासी और सफीपुर ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। फतेहपुर चौरासी के कंपोजिट स्कूल में प्रधान शिक्षिका मिथिलेश कुमारी व सहायक शिक्षिका सपना देवी अवकाश पर थीं। जबकि शिक्षामित्र प्रीति दीक्षित बीआरसी में हो रहे प्रशिक्षण में गई थीं। बिना किसी को चार्ज दिए अवकाश पर जाने पर बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

गौरीमऊ प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक गौरव त्रिपाठी अवकाश पर थे। शिक्षामित्र भारती त्रिवेदी आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। यहां शिक्षामित्र के नियमित न आने की शिकायत मिली। सराय अख्तियारपुर प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक सतीश त्रिवेदी, शिक्षामित्र रंजना देवी अवकाश पर मिलीं। प्रधान शिक्षक अमिता श्रीवास्तव बीआरसी गईं थीं। सफीपुर के रायपुर नेवादा कंपोजिट स्कूल में इंचार्ज शिक्षक संजय कुमार शुक्ला व सहायक शिक्षक प्रमोद शुक्ला अवकाश पर थे। अनुदेशक आशुतोष सिंह बिना सूचना अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed