फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   He was extorting money by claiming himself to be SOG in-charge and his friend to be a constable, arrested

Unnao News: खुद को एसओजी प्रभारी व साथी को सिपाही बताकर रहा था उगाही, गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 24 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
He was extorting money by claiming himself to be SOG in-charge and his friend to be a constable, arrested
अचलगंज। खुद को एसओजी प्रभारी और सिपाही बताकर लोगों से उगाही करने वाले झांसेबाज को किसान ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसका साथी साथी भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

अचलंगज थाना के नेवरना गांव निवासी नन्हक्के ने पुलिस को बताया कि 21 जून को वह घर के बाहर बैठे थे, तभी रायबरेली जिले के थाना सरेनी के हैबतपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार और हिमांशु दीक्षित आए। कहा कि आपके बेटे शैलेंद्र और युवती के बीच जो मामला चल रहा है उसका निपटारा 50 हजार रुपये में करवा देंगे। सुरेंद्र ने खुद को एसओजी प्रभारी और हिमांशु ने खुद को सिपाही बताया। शक होने पर रुपये देने से मना कर दिया तो वह दोनों गाली-गलौज कर धमकाने लगे। आरोप है कि जबरन दो हजार रुपये लेकर सादे कागज पर अंगूठा भी लगवा लिया।
विज्ञापन

23 जून को सुरेंद्र ने फोन करके जिला कारागार के पास मिलने बुलाया। पीड़ित के मुताबिक, वह पत्नी मुन्नी और भतीजे श्यामू के साथ पहुंचा तो कचहरी के पास मिलने के लिए कहा। कचहरी के पास दोनों मिले और रुपये मांगने लगे। शक होने पर भतीजे श्यामू ने दोनों से पूछताछ की तो मामला बढ़ता देख हिमांशु वहां से भाग गया, जबकि सुरेंद्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन









पति से विवाद के बाद दी तहरीर
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के भैरमपुर गांव में मंगलवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया। पीड़िता पूनम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पति आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed