{"_id":"58a740d14f1c1b815fd8441b","slug":"he-has-given-up-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने ले रखा है हार का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने ले रखा है हार का ठेका
Sat, 18 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
addressing gathering
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के मियागंज कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सांसद ने सपा को परिवारवादी पार्टी बताया। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि 11 मार्च के बाद सपा का सफाया तय है। सपा ने चुनावी हार का आरोप कांग्रेस के मत्थे मढ़ने के लिए गठबंधन किया है। काम बोलता है के नारे पर चुटकी लेते हुए सांसद ने कहा कि अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडाराज और ठप विकास से जनता का ध्यान भटकाने और अपनी सरकार की विफलता पर पर्दा डालने के लिए परिवार में झगड़ा शुरू कर दिया और पिता व चाचा को कोने में फेंक दिया। तीन महीने तक झगड़े के एपीसोड चलते रहे। कहा कि समाजवादी पार्टी अब परिवारवादी पार्टी बन चुकी है। कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता में आने से रोकना होगा तभी प्रदेश का विकास होगा। राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी का हार का ठेका अपने ऊपर ले लिया है। ऐसा कोई चुनाव नहीं जिसकी कमान राहुल गांधी ने संभाली हो और उनकी पार्टी ने जीती हो। कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी। अवैध बूचड़खाने बंद होंगे और हर चार जिलों के बीच राजकीय डेयरी बोर्ड की स्थापना की जाएगी। दुग्ध उत्पादक किसानों को राहत के लिए योजनाएं शुरू करेंगे। किसानों के कर्ज माफ होंगे। हर नागरिक की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सांप्रदायिक हिंसा और पलायन रोकेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मियागंज नाम का कस्बा गोरखपुर में होता तो उसका नाम मायागंज रख देते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। सफीपुर प्रत्याशी बंबालाल दिवाकर ने कहा कि सर्वसमाज के सम्मान और क्षेत्र के विकास लिए काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, आनंद अवस्थी, प्रभानशंकर दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।