{"_id":"681f967524cc3c4363022b36","slug":"hawan-was-performed-on-the-success-of-operation-sindoor-unnao-news-c-221-1-sknp1055-130821-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर किया हवन
विज्ञापन
उन्नाव। नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर हवन-पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्रीहरे हरेश्वर मंदिर में संस्था संस्थापक विमल द्विवेदी ने हवन का आयोजन किया। 21 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाईं। विमल द्विवेदी ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोग सरकार व भारतीय सेनाओं के साथ हैं। आतंकवाद की फैक्टरी पाकिस्तान पर ताला लगना तय है। संभव है कि पाकिस्तान 1971 की तरह बलूचिस्तान नाम के एक देश को जन्म दे। इस दौरान पं. सागर तिवारी, प्रशांत तिवारी, हिमांशु पांडेय, विवेक अवस्थी, स्वेतांक अवस्थी, शोभित तिवारी, अजय त्रिवेदी आदि ने आहुतियां डालीं।
सीमा पर तैनात सैनिकों की सहायता के लिए स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने की मांग
उन्नाव। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह ने प्रधानमंत्री, गृह व रक्षामंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में सीमा पर तैनात वीर जवानों की सेवा और सहायता के लिए स्वैच्छिक रूप से वह स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने को तैयार हैं। उनके साथ कई ऐसे युवा हैं जो सीमा पर जाकर स्वयंसेवक के रूप में काम करना चाहते हैं। इसलिए मांग की है कि उनको जवानों की सेवा व सहायता के लिए स्वयंसेवक के रूप में काम करने की अनुमति दी जाए। बताया कि यदि केंद्र सरकार द्वारा ऐसे इच्छुक युवाओं की एक स्वैच्छिक टुकड़ी गठित की जाती है तो यह न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि आम जनता में भी राष्ट्रप्रेम और सहभागिता की भावना को प्रबल करेगा।