फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Har-Har Gange shouted from the banks of the Ganga Gunje

हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजे गंगा तट

Wed, 15 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 15 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Har-Har Gange shouted from the banks of the Ganga Gunje
बालू घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
परियर/भगवंतनगर। गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। भारी संख्या में स्नानार्थियों ने तट पर पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजते रहे। गंगा स्नान भोर पहर ही शुरू हो गया।

परियर व बक्सर गंगा तट पर क्षेत्र के अलावा पड़ोस के जिलों से भी भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। स्नान का यह सिलसिला भोर में चार बजे ही शुरू हो गया था। परियर में काफी संख्या में लोग सोमवार शाम को ही घाट पर पहुंच गए थे। रात को यहीं पर भजन कीर्तन किया।  देर शाम तक स्नान चलता रहा। परियर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्रह्मवर्त तट पर सोमवार शाम से ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। पूरी रात गंगा किनारे रात्रि जागरण करते हुए भजन कीर्तन किया। मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद दान दिया। इसके बाद परियर क्षेत्र में स्थित बाबा बलखंडेश्वर, जानकीकुंड, भीमेश्वर, बजरंगबली आदि मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन



 
शुक्लागंज  प्रतिनिधि के अनुसार गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को नगर के गंगा तटों पर गंगा स्नान करने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे। गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया गया। घाटाें पर पूजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के बालू घाट, मिश्रा कालोनी पक्का घाट, आनंद घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालु ट्रेनों, बसों और निजी संसाधनों से गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। गर्मी और पानी गंगा में कम होने के कारण स्नानार्थियों की भीड़ कुछ कम रही। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने घाट पर ही पूजन पाठ कर दान पुण्य किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed