फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   halwaii,unnao,ki hatya

मुंडन संस्कार में खाना बनाने गए हलवाई की मौत

Wed, 27 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
halwaii,unnao,ki hatya
रमेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक (उन्नाव)। मुंडन संस्कार में सहयोगियों के साथ खाना बनाने गए हलवाई की मौत हो गई। सहयोगियों ने रात में खाना खाने के बाद शराब पीने और कुछ देर बाद मुंह से खून आने की बात कही है। वहीं, पिता ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से हलवाई की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र मुर्तजानगर निवासी रमेश (42) हलवाई का काम करता था। पिता रामअवतार के अनुसार सोमवार को रमेश गांव के ही अंकित पांडेय के बेटे शिवांश के मुंडन संस्कार में गांव के ही राजेश गुप्ता, बसंत व अजगैन के दौलतखेड़ा गांव निवासी सदन कुशवाहा व एक अन्य के साथ खाना बनाने गया था। साथियों ने बताया कि रात लगभग 10 बजे रमेश ने खाना खाया और शराब पी। कुछ देर बाद उसके मुंह से खून आया और वह वहीं गिर गया। घर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रामअवतार ने बेटे की जहर देकर हत्या किए जाने का अंदेशा जता पुलिस को सूचना दी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दही राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रमेश के साथ मुंडन संस्कार में खाना बनाने गए उसके साथियों से पूछताछ के बाद सच सामने लाया जाएगा। रमेश की मौत से दो बेटे और तीन बेटियों के अलावा पत्नी गोमती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश के साथ मुंडन संस्कार में खाना बनाने गए उसके सहयोगियों की बातों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर है। सहयोगियों ने रमेश के खाना खाने और शराब पीने के बाद मुंह से खून आने की बात कही। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। इससे सहयोगियों पर शक गहरा गया है। पुलिस ने हर बिंदु पर जांच शुरू की है।

रमेश की मौत पर घर के बाहर बेहाल बैठी परिवार की महिलाएं। संवाद

रमेश की मौत पर घर के बाहर बेहाल बैठी परिवार की महिलाएं। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed