फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hail fell along with unseasonal rain, farmers worried, city residents grappled with waterlogging

Unnao News: बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, किसान परेशान, शहरवासी जलभराव से जूझे

Mon, 04 Mar 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hail fell along with unseasonal rain, farmers worried, city residents grappled with waterlogging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। पिछले 24 घंटे शनिवार शाम से रविवार शाम तक तेज हवा के साथ जिले में 7.4 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसमें हसनगंज में 16, बांगरमऊ में 11, सफीपुर में 10, सदर में सात, बीघापुर में छह व पुरवा में पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
मौसम की बेरुखी किसानों पर भारी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में छोटे आकार के ओले भी गिरे। इससे एक तरफ फसलों को नुकसान की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। वहीं शहर में भीषण जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। फाल्ट होने से 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

अचलगंज में सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक क्षेत्र के बदरका, छेरिहा, शुक्लापुर, मनोहरपुर, धन्नीपुर, रावल, बेहटी, जगजीवनपुर आदि गांवों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। यह रबी फसलों के लिए अभिशाप साबित हुआ। गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई। सरसों, आलू को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद में तेज बारिश होने के कारण किसानों की खेत में कटी पड़ी फसल को अधिक नुकसान हुआ। राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि फसल भीगने के बाद भी न तो सड़ती है और न ही पुनः जमाव लेती है। कटी फसल भीगने के बाद धूप निकलने से उसके दाने खेत में ही छिटक जाते हैं और किसानों को नुकसान होता है। इसलिए जब मौसम साफ हो तभी सरसों की कटाई करें। वहीं गेहूं की फसल जमींदोज हो गई है और आलू के खेतों में पानी भर जाने से उसके सड़ने की आशंका बढ़ गई है।
हसनगंज में हवा के साथ बारिश होने से गेहूं, चना और मटर की फसलों के गिरने की वजह से किसानों को नुकसान हुआ है। धौरा कृषि वैज्ञानिक डॉ. धीरज तिवारी ने बताया कि तिलहन की फसलों का भी नुकसान होगा। बेमौसम हो रही बरसात से गेहूं, चना, मटर, आलू और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंचेगा। खेत में गेहूं की फसल गिर जाने से गेहूं का उत्पादन कम होगा।
पाटन में गेहूं की अगैती फसल बरसात और हवा के तेज झोंकों में गिर गई। इसके अलावा आलू, लाही व अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान रईस अहमद, सधन सिंह, मनवीर सिंह, राकेश पटेल ने बताया कि गेहूं की एक चौथाई फसल गिर गई है। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने सर्वेक्षण के बाद ही कुछ कह पाने की बात कही है।
बीघापुर में गेहूं की खड़ी फसल गिर जाने से किसानों के माथे पर चिंता के लकीरें हैं। बीघापुर निवासी किसान कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उनकी लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह गिर गई। भगवंतखेड़ा निवासी सुरेश यादव ने बताया कि गेहूं का उत्पादन घटेगा।
---
इन नंबरों पर फसल नुकसान की दें सूचना
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है तो वह 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 18002091111, 18008896868 या 14447 पर सूचना दे सकते हैं।
----
बे-मौसम की बारिश से शहर में जलभराव

मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक में भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर में इन दिनों नाला सफाई चल रही है। हालांकि 24 घंटे में रुक, रुककर हुई बारिश से शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में भीषण जलभराव रहा। सदर बाजार में निर्माणाधीन नाला सड़क से ऊंचा होने से जलनिकासी व्यवस्था चौपट रही। सदर बाजार, कचौड़ी गली, धवनरोड बाजार और वेंडिग जोन में जलभराव मुसीबत बना रहा। जिससे बड़ा चौराहा, बाबूगंज, कृष्णा नगर, गिरिजाबाग, भूरीदेवी, जगन्नाथगंज, मोतीनगर, लोधनहार, कल्याणी देवी, प्रयाग नारायण खेड़ा, बंधूहार, खजुरियाबाग, सिविल लाइंस, जुराखनखेड़ा, आदर्श नगर, शिवनगर, शराब मिल, ईदगाह कॉलोनी आदि मोहल्लों सहित प्रमुख मार्गों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका ईओ संजय गौतम ने बताया कि पंपसेट लगवाकर मोहल्लों का पानी निकलवाया गया है। इसके अलावा नाली-नालों की सफाई कराई जाएगी।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, बरसात से हरदोई उन्नाव मार्ग से गुजरने वाले मोहमदाबाद कलवारी, नसिरापुर और ताजपुर मार्ग के रेलवे अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया है। रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के दौरान नालियों का निर्माण नहीं कराया जा सका था जिससे उनमें बरसात का पानी भर रहा है। जल्द ही नालियों का निर्माण कराया जाएगा।

---
दो घंटे बंद रहे दो बिजलीघर
उन्नाव। गरज चमक के साथ हुई बारिश से शहर के पीडीनगर व इब्राहिमाबाग उपकेंद्र दो घंटे बंद रहे। इससे जुड़े पीडीनगर, एबीनगर, कृष्णानगर, इंदिरानगर, गदनखेड़ा, मोटर मार्केट, मोतीनगर, पीतांबरनगर की बिजली आपूर्ति दो घंटे बंद रही। वहीं लोकल फाल्टों से सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, रामपुरी आदि क्षेत्रों की भी एक घंटे बिजली ठप रही। नवाबगंज के सधीरा, जंसार, पकरिगवां, बहादीपुर आदि गांवों की बिजली शनिवार शाम सात बजे गुल हो गई थी। जो रविवार सुबह 10 बजे बहाल हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed