फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Had a love marriage four years ago, husband Committed suicide after an argument over phone

Unnao News: चार साल पहले किया था प्रेम विवाह, पति से फोन पर कहासुनी के बाद दे दी जान

Sun, 14 Jul 2024 03:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Had a love marriage four years ago, husband

Committed suicide after an argument over phone
नवाबगंज। चार साल पहले परिजनों के विरोध के बाद भी प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति से फोन पर कहासुनी के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि पति के लुधियाना से आने के बाद आत्महत्या की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के दतौली गांव निवासी सुधा (25) के पति अतुल सिंह लुधियाना की एक कंपनी में चालक हैं। शुक्रवार को सुधा ने बात के लिए पति को फोन मिलाया। फोन पर बात के दौरान ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। फोन कटने के बाद सुधा ने कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सास राजकुमारी ने बहू का शव फंदे पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। सास ने बताया कि बेटी रूबी का विवाह लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र से हुआ था। बेटा अतुल बहन के यहां जाता रहता था, वहीं पर उसकी सुधा से मुलाकात हुई थी। शादी के लिए उसने घर वालों से कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इस कारण दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। बेटी की मौत की सूचना पर मां मंजू, पिता राजकिशोर भी पहुंचे। मृतका का एक तीन साल का बेटा है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed