फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Grant of 15 thousand will be given in the cultivation of coarse grains

Unnao News: मोटे अनाज की खेती में मिलेगा 15 हजार का अनुदान

Fri, 17 Mar 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 17 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Grant of 15 thousand will be given in the cultivation of coarse grains
उन्नाव। तीन दिवसीय किसान मेले में पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से जायद में खेत खाली न छोड़ने की अपील की। कहा कि जायद सीजन में ज्वार, बाजरा या संकर प्रजाति के मक्का की खेती करें। इसमें किसानों को प्रति क्विंटल 15 हजार का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कब्बाखेड़ा स्थित एक रिजार्ट में तीन दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर कर किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगी प्रदर्शनी भी देखी। कृषि मंत्री ने 20 किसानों को जायद उर्द के बीज की मिनी किट का निशुल्क वितरण किया। चार किसानों को ट्रैक्टर की चाभी और नौ को सोलर पंप स्वीकृति प्रमाणपत्र दिए। किसानों से कहा कि मोटे अनाज के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्रसभा ने इस वर्ष (2023) को अंतर्राष्ट्रीय मिलेटस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश स्तर पर मिलेटस वर्ष की शुरुआत करेंगे। कहा कि भारत की पहल पर 126 देशों ने मिलेट्स वर्ष को स्वीकारा है। बताया कि प्रदेश के सभी विकास खंडों में 21 और 22 मार्च को दस हजार मूल्य तक कृषि यंत्रों का वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जाएगा। मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 11 लाख किसानों को मिनी बीज किट्स का निशुल्क वितरण किया है। राज्य में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। जिले में 5.21 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि मिल रही है। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए देश के आठ विभिन्न संस्थानों में जिले के 500 किसानों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। किसान उत्पादक संगठन सफीपुर द्वारा मक्का ज्वार बाजरा के बिस्कुट और नमकीन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने पांच किसानों को सवाल पूछने का मौका दिया। इस दौरान किसान सुबेद प्रकाश ने मंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन कानून जो बनाए थे वह किसानों के लिए लाभकारी थे। उन्हें लागू कराया जाए। किसान राजकिशोर व सुवेंद्र कुमार ने सम्मान निधि न मिलने की बात कही। जिस पर मंत्री ने कहा कि 10 मई से 31 मई तक हर गांव में कैंप लगेगा। इसमें कृषि विभाग, राजस्व और डाक कर्मी मौजूद रहेंगे। किसानों की समस्या का कैंप में ही निराकरण कर दिया जाएगा। इसके बाद दो अन्य किसानों ने सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने वापस लौटा दिया। वहीं मेले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भी आना था लेकिन वह नहीं पहुंचे। मेला शुक्रवार व शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी अरुण पाठक, रामचंद्र प्रधान, विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला, मोहान बृजेश कुमार रावत, सीडीओ ऋषिराज, उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार व कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

कृषि मंत्री ने बताया कि मोटे अनाज में बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी, सामा, राजगीरा, कुटू, कांगनी आदि फसलें आती हैं। कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इन्हें भोजन में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। मोटे अनाजों के उत्पादन में खाद तथा पानी की कम आवश्यकता होती है। कहा कि किसान गो मूत्र व गोबर के जरिए प्राकृतिक करें। इससे लोगों को शुद्ध अनाज उपलब्ध होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed