फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   got hanged

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 02 Jan 2023 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
got hanged
मोनिका का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के गढ़ेवा गांव निवासी महिला का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पहुंचे मायके वालों ने सुसरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए परिजनों से धक्का-मुक्की की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव गढ़ेवा निवासी विनोद सैनी गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। छुट्टी पर वह घर आया था। विनोद के अनुसार सोमवार को वापस जाने के लिए कानपुर से उसकी ट्रेन थी। सुबह पत्नी मोनिका (28) ने भी साथ चलने की जिद की, लेकिन उसने मार्च में आने और साथ ले चलने की बात कही। पत्नी को समझाने के बाद छोटे भाई पंकज के साथ बाइक से कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए निकल गया।
विज्ञापन

वह रास्ते में ही था तभी पत्नी के फंदे से लटक कर जान देने की सूचना मिली। पत्नी की फंदे से लटकने की सूचना पर वह घर लौटा और फतेहपुरे के थाना जफरगंज के गांव गहरूखेड़ा निवासी ससुर राजू सैनी को दी। मोनिका का विवाह चार साल पहले हुआ था। एक साल की बेटी चाहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटी को मार डालने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान मौजूद दो पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांत कराया। पिता राजू ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न करते थे।

कई बार मारपीट की गई। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतका के पति, सास, ससुर और देवर पंकज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed