फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Goods worth thousands stolen from two shops

इलेक्ट्रानिक दुकान व गुमटी से हजारों की चोरी

Mon, 18 Apr 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from two shops
बिछिया। अचलगंज थानाक्षेत्र के बड़ौरा बाजार में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों से हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने नेवरना पुलिस को घटना की जानकारी दी। शक के आधार पर पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बड़ौरा गांव निवासी देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की बड़ौरा बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार सुबह देवेंद्र दुकान पहुंचा तो शटर टूटा देखकर सन्न रह गया। चोरों ने मोबाइल फोन, टीवी, इनवर्टर, पंखे समेत करीब 80 हजार का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने नेवरना चौकी पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार एक माह पहले भी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था। वहीं देवेंद्र की दुकान से कुछ दूर बड़ौरा निवासी सुशील गुप्ता की दुकान है। चोरों ने दुकान से सिलिंडर व कोल्ड ड्रिंक की बोतलें पार कर दी। सुशील के मुताबिक चोर करीब 10 हजार का माल ले गए। चौकी प्रभारी प्रेमचंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। अचलगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed