फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Golden card will be made at Common Service Center

छूट का लाभ और कार्रवाई से बचने को मची होड़

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Golden card will be made at Common Service Center
उन्नाव। मुफ्त राशन लेने वाले अपात्र अब वसूली से बचने के लिए राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। बुधवार सुबह से ही जिला पूर्ति कार्यालय में भीड़ लग गई। गेट बंद होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शासन ने सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली से अपात्रों को बाहर निकालने का निर्देश जारी किया है। एक मई से जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करने वाले लोगों की भीड़ हो रही है। 20 मई अंतिम तारीख है, इसके बाद रिकवरी और कानूनी कार्रवाई होगी। बुधवार सुबह नौ बजे से ही जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर लोग एकत्र हो गए। भीड़ बढ़ने और पहले काम कराने की होड़ में धक्कामुक्की होने लगी। ये देखकर जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों ने मुख्य गेट बंद कर दिया। इस पर लोग हंगामा करने लगे। जब जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने शांत होकर लाइन में लगकर राशन कार्ड जमा करने के लिए कहा। इसके बाद भीड़ सड़क पर डट गई।
विज्ञापन

इनकी हो रही छटनी
जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि राशन कार्ड सरेंडर करने के बाद शासन के निर्देशानुसार जांच होगी। अभी राशन कार्ड सरेंडर हो रहे हैं लेकिन इनका सर्वे भी होगा, जिसमें सभी से पूरी जानकारी ली जाएगी। बताया कि करदाता, शस्त्र धारक, पांच एकड़ की जमीन, शहर में सौ वर्ग मीटर का घर, फ्रिज, टीवी, बाइक, एसी, 80 वर्गमीटर की दुकान, जीएसटी होल्डर, ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख से अधिक आय, शहरी क्षेत्र में तीन लाख से अधिक की आय वालों को राशन कार्ड लौटाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर जमा करने में भी आपाधापी
उन्नाव। नगर पालिका ने बीस मई तक के लिए गृह व जलकर में बीस फीसदी छूट की योजना चला रखी है। अंतिम तिथि में सिर्फ दो दिन शेष होने के कारण बुधवार को खूब भीड़ रही। नगर पालिका के हॉल और कर निर्धारण अधिकारी कार्यालय के बाहर तक भीड़ रही। इसी दौरान आउटसोर्सिंग के कंप्यूटर ऑपरेटरों के कार्य बहिष्कार से व्यवस्था गड़बड़ा गई। इंतजार कर रहे लोगों ने हल्ला मचाया। इस पर कर विभाग ने मैनुअल तरीके से रसीद काटी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए। नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर जमा करने के लिए किसी को दिक्कत न हो इसके लिए अलग व्यवस्था की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed