फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gokul Baba fair begins with Math puja, will continue for seven days

Unnao News: मठ पूजन के साथ गोकुल बाबा का मेला शुरू, सात दिन चलेगा

Fri, 08 Nov 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gokul Baba fair begins with Math puja, will continue for seven days
उन्नाव। मगरवारा स्थित गोकुल बाबा के पारंपरिक सात दिवसीय मेले का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। मान्यता के अनुसार, महिलाओं ने मंदिर के मठ व दीवार पर चावल का लेप पोतकर बाबा से परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


हर साल ग्राम पंचायत मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर के पारंपरिक वार्षिक मेले का शुभारंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से होता है। गुरुवार को इस मेले का मठ पूजन के साथ श्रीगणेश हो गया। सुबह से ही मठ पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। दिनभर मठ पूजन का क्रम चलता रहा। लोगों ने मेला परिक्षेत्र में लगे झूलों आदि का लुत्फ उठाया। खिलौनों, प्रसाधन सामग्री व गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, मेले के दौरान मगरवारा समेत आसपास के गांवों में उत्सव का माहौल होता है। इस दौरान किसी भी घर में तवा नहीं चढ़ता। हर घर में पूरे सप्ताह पकवान ही बनते हैं। छठ के दिन गोकुल बाबा के विवाहोत्सव पर तेल पूजन होता है। हर घर से बाबा को समर्पित करने के लिए तेल पहुंचाया जाता है। सप्तमी की भोर पहर स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, बाबा के आराधक अपने घरों से नंगे बदन दंडवत करते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। इसके बाद मंदिर परिसर क्षेत्र के सभी गांवों से घर का एक सदस्य मंदिर में हवन करने जरूर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed