फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   give bill according to reading

उपभोक्ताओं को रीडिंग के अनुसार बिल उपलब्ध कराएं

Thu, 15 Sep 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
give bill according to reading
नवाबगंज। विद्युत विभाग के समाधान कैंप में गुरुवार को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मीटर रीडरों की मनमानी और बढ़े बिल जैसी शिकायतें अधिक मिली। उन्होंने रीडिंग के अनुसार ही बिल देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता सबसे पहले अजगैन उपकेंद्र में लगे शिविर में पहुंचे। उन्होंने अब तक आई शिकायतों की जानकारी ली। उपभोक्ताओं ने शिकायतों का समय से निस्तारण न किए जाने की जानकारी दी। इस पर अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि मीटर रीडरों की क्रॉस जांच कराई जाए।
विज्ञापन

यदि कोई रीडर गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद वह बंथर और फिर शुक्लागंज उपकेंद्र पहुंचे। उनके साथ मुख्य अभियंता लखनऊ क्षेत्र अजय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, उपखंड अधिकारी पुनीत निगम व अवर अभियंता आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौरा गांव में 36 घंटे से बिजली गुल
बिछिया। तौरा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से 36 घंटे से बिजली गुल है। उपभोक्ता रामू अवस्थी, सुनील कुमार, देवीदीन, इरफान व मंगली प्रसाद ने बताया कि गांव की आबादी पांच हजार है। तौरा बाजार से कुछ दूर रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह खराबी आ गई थी। जेई जुगराज से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed