{"_id":"66f9a0c1f4745ad8a70afc54","slug":"gitti-maurang-trader-found-unconscious-on-the-roadside-unnao-news-c-221-1-uno1001-120561-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क किनारे बेहोश मिला गिट्टी, मौरंग व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क किनारे बेहोश मिला गिट्टी, मौरंग व्यापारी
विज्ञापन
बांगरमऊ। बकाया वसूली पर जाने की बात कहकर निकला व्यापारी दूसरे दिन हरदोई-उन्नाव मार्ग के किनारे बेहोश मिला। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उसकी कार और मोबाइल फोन भी गायब है। पीड़ित के मुताबिक कार में व्यापारियों से लिए गए बीस लाख रुपये भी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला कस्बाटोला हरदोई रोड निवासी संदीप कुमार गुप्ता (38) मौरंग और गिट्टी के व्यापारी हैं। पत्नी वंदना के अनुसार शनिवार सुबह वह कार लेकर उधारी वसूलने की बात कहकर घर से निकले थे। शनिवार दोपहर तक फोन पर बात हुई, लेकिन देर शाम फोन स्विच ऑफ हो गया।
रविवार सुबह परिजनों को हरदोई-उन्नाव मार्ग पर हैबतपुर गांव के मोड़ के पास संदीप के बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ व्यापारी को सीएचसी पहुंचाया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति की कार और मोबाइल गायब हैं। सीएचसी में कुछ देर बाद होश आने पर व्यापारी ने बताया कि कार में वसूली के 20 लाख रुपये भी थे, हालांकि वह यह नहीं बता सके कि उन्होंने यह रकम कौन-कौन से व्यापारी से लिए थे। डॉ. सुनील राठौर ने बताया कि संदीप के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजन उन्हें कानपुर हैलट लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जांच में संदीप पर काफी लोगों की देनदारी होने की बात सामने आई है। पिछले महीने भी वह बिना बताए कहीं चले गए थे और 15 दिन बाद लौटे थे। शनिवार सुबह वह घर से तकादे पर नहीं, कार में पेट्रोल भरवाने की बात कहकर निकले थे। पत्नी की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। - अरविंद कुमार, सीओ, बांगमरऊ