{"_id":"6894fe95216dfadae50fbb8b","slug":"girls-showed-their-talent-in-mehndi-and-rakhi-competition-unnao-news-c-221-1-uno1001-135157-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मेहंदी और राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मेहंदी और राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
गढाकोला कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं
- फोटो : गढाकोला कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
पुरवा (उन्नाव)। गढ़ाकोला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में छात्राओं की मेहंदी और राखी प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
वार्डन ने छात्राओं की हौसला अफजाई कर प्रशस्तिपत्र भी दिए। राखी प्रतियोगिता में छात्राओं में आकांक्षा, आकृति और शालिनी को प्रशस्तिपत्र दिया, वहीं मेहंदी में आकृति, रितू और दीपाली के बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वार्डन कविता तिवारी, शिक्षिकाओं में शिवानी,अंकिता, परमीत, नाजिया, सुनीता, सुमित्रा और जैनप मौजूद रहीं।(संवाद)
-- -
छात्राओं ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को बांधी राखी
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व पर नगर पंचायत मौरावां में कार्यरत सफाईकर्मी भाइयों के हाथ में राखी बांधकर त्योहार की बधाई दी और उन्हें भाई का दर्जा देते हुए रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत समाज को अपने आसपास सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। वार्डन सुरभि सिंह ने कहा कि सफाईकर्मी भाइयों को राखी बांधकर उन्हें न सिर्फ त्योहार पर सम्मान दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि वह केवल सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि हमारे भाई की तरह मेरे परिवार का हिस्सा भी हैं। इस दौरान शिक्षिकाओं में ज्योति चौधरी, सुप्रिया पांडेय, प्रीति यादव, सविता, शुभी, साक्षी, शिवानी, दीपांजलि, अर्चना, पूर्णिमा और सलोनी उपस्थित रहीं।(संवाद)