{"_id":"6691b0962fab2bf7a2000e74","slug":"girl-students-body-found-hanging-in-her-house-unnao-news-c-221-1-uno1001-116947-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्रा का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्रा का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
उन्नाव। पीडीनगर मोहल्ले में छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पिता घर लौटे तब घटना का पता चला।
सदर कोतवाली के पीडीनगर मोहल्ला निवासी सत्य प्रकाश की बेटी इरशिता (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार को पिता बैंक में फीस जमा करने गए थे। मां पूनम सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और घटना के समय वह भी स्कूल में थीं। जब पिता घर पहुंचे तो बेटी को फंदे से लटका देखा। उसे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बेटी की मौत की सूचना पर मां पूनम भी बिलखते हुए अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि पढ़ने में तेज थी। हाईस्कूल में 92 फीसदी अंक हासिल किए थे। बड़ा भाई कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि खुदकुशी के कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है।