फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl fell into a tank built in the playground, drowned to death

Unnao News: खेल मैदान में बने टैंक में गिरी बच्ची, डूबकर मौत

Sun, 26 Mar 2023 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Girl fell into a tank built in the playground, drowned to death
अचलगंज (उन्नाव)। क्षेत्र के सुपासी गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान में खल रही बच्ची पानी के टैंक में गिर गई। उसकी डूबकर मौत हो गई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुपासी गांव के बाहर नट समाज के लोग डेरा डालकर रहते हैं। उसी डेरे में रहने वाला अजय गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान में मजदूरी करता है। मैदान में झूले लगे होने से गांव के बच्चे देर शाम वहां खेलने पहुंचते हैं। चहारदीवारी का निर्माण कराने में पानी की व्यवस्था के लिए यहां एक टैंक पक्का टैंक बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को अजय की चार साल की बेटी आबरून मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ इसी मैदान में खेल रही थी। खेलते समय वह पानी भरे खुले टैंक में गिर गई। करीब छह फिट गहराई होने से डूबकर उसकी मौत हो गई। खेल रहे अन्य बच्चों ने परिजनों को बताया। घरवाले पहुंचे और बच्ची को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मृत बच्ची तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। बच्ची की मौत से मां रूबीना और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि पानी भरे खुले टैंक में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed