फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ghar me padharo gajanan ji

मेरे घर में पधारों गजानन जी.....

Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghar me padharo gajanan ji
उन्नाव। गणेश महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो गई। लोग उत्साह के साथ गजानन की मूर्तियां ले गए और पंडालों और घरों में उनकी स्थापना की। देर शाम आरती और अन्य कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

10 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रौनक दिखी। मूर्तियां खरीदने के बाद लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए और अबीर गुलाल उड़ाकर गुजरे। सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल लगाए गए। शहर के मोहल्ला शाहगंज, जगन्नाथगंज, कानून गोयान, कब्बाखेड़ा, कलक्टरगंज, सिविल लाइन, रामपुरी आदि जगह भक्तों ने गजानन की मूर्ति स्थापित की। नवाबगंज के बड़े राधाकृष्ण मंदिर में गणेश सेवा मंडल ने तिरंगा पंडाल को झांकियों से सजाया है। अध्यक्ष मनोहर मराठा ने बताया कि समापन छह सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां भी रहा भक्ति का उल्लास
बांगरमऊ। खतराना मोहल्ले के महिला मंडल परिसर में श्री गणेश महोत्सव समिति ने मूर्ति स्थापित कराई। श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रदीप महाराज ने गणेश भगवान के जन्म की कथा सुनाई। समिति के अध्यक्ष जुगुल किशोर गुप्त, सुधीर मिश्रा, चौधरी संजीव सिंह, आशय रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीपुर। भगवती चरण वर्मा पार्क में सार्वजनिक गणेश महोत्सव सेवा समिति ने गजानन की मूर्ति स्थापित कराई। भाजपा नेता हरिशरण लाला ने आरती उतारी। (संवाद)
फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के गोविंद चौराहे पर पहली बार नागरिकों के सहयोग से सार्वजनिक गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक श्रीकांत कटियार, ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा ने पूजन अर्चन किया। आचार्य अरविंद द्विवेदी, गिरिवर द्विवेदी ने गणेश मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। (संवाद)
अचलगंज। लोहचा में नवयुवक बालाजी कमेटी की ओर से गणेश मूर्ति स्थापना कराई गई। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। सात सितंबर को विसर्जन होगा। जितेंद्र साहू, मोनू मिश्रा, आकाश मिश्रा, शिवम अवस्थी, सूरज आदि मौजूद रहे। (संवाद)

मौरावां। लउवासिंहनखेड़ा में आचार्य राजेंद्र अवस्थी ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कराई। आयोजक विनोद कुमार दीक्षित ने बताया कि रोजाना बनारस के महेश प्रबल शास्त्री श्रोताओं को भागवत कथा सुनाएंगे। (संवाद)
असोहा। ब्लॉक के बैगांव में महोत्सव नौ दिन चलेगा। झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। (संवाद)
मन को मिलती शांति
सोना तिवारी ने बताया कि वह हर वर्ष गणपति प्रतिमा घर में स्थापित कर पूजन करते हैं। बताया कि पूजन से मन को शांति मिलती है।
प्रभुदयाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापना और पूजन वह कई वर्षों से कर रहे हैं। सुख और समृद्धि उन्हीं का आशीर्वाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed