{"_id":"65107a3a93b7794a9a043f48","slug":"ggic-safipur-achieved-second-place-in-state-level-folk-dance-unnao-news-c-221-1-uno1001-3502-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राज्य स्तरीय लोकनृत्य में जीजीआईसी सफीपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राज्य स्तरीय लोकनृत्य में जीजीआईसी सफीपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन
सफीपुर। राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में सफीपुर नगर की जीजीआईसी टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडल स्तरीय 18 टीम ने प्रतिभाग किया। स्कूल के शिक्षकों और नगर के लोगों ने टीम को बधाई दी।
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत सीमैट (राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान) ने प्रयागराज में 22 सितंबर को राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 13 मंडलों की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। गौतबुद्ध नगर की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जनपद से प्रतिभाग करने पहुंची राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सफीपुर टीम ने लड़कों एवं लड़कियों के लिए समान अवसर विषय पर नृत्य नाटिका का मंचन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
मुख्य अतिथि सीमैट की पूर्व निदेशक डाॅ. सुत्ता सिंह, राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य नवल किशोर, पूर्व सहायक उप शिक्षा निदेशक सत्यप्रकाश चौरसिया ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले जनपदों की टीम को पुरस्कार वितरित किया। प्रदेश में अपना स्थान सुनिश्चित कर वापस आई टीम में शामिल कक्षा नौ की छात्रा शालिनी, फिजा, नैंसी, लक्ष्मी, मोनी देवी व सौम्या का नगर में स्वागत किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य रचना निगम, वंदना शुक्ला आदि ने छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्नाव। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पर्यटन दिवस पर शनिवार को क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
क्विज और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में डायट प्रवक्ता के साथ स्कूल के शिक्षक शामिल थे। प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्रा राहेमीन ने पहला स्थान, इसी स्कूल की छात्रा खतीजा को दूसरा और डीवीडीटी इंटर कॉलेज की छात्रा ईशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल ऐरा भदियार के छात्र विश्वास और पुनीत ने संयुक्त रूप से पहला, रानीशंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अनीसा और अरीशा फातिमा, संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर और डीवीडीटी इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांश और छात्रा प्रज्ञा सविता ने तीसरा स्थान पाया। कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन भारती ने बताया कि निर्णायक मंडल में विनोद विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, पूनम शाही, डायट प्रवक्ता अमित राय सपना चौधरी व कमलेश कुमार शामिल रहे।