फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   gas pipe line

गैस पाइपलाइन परियोजना से जुड़ेंगे ३५ और गांव

Mon, 04 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
gas pipe line
उन्नाव। देश की सबसे बड़ी कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना से 35 और गांव जुड़ेंगे। दही औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपी बाटलिंग प्लांट तक डाली जा रही अंडरग्राउंड पाइप लाइन में अभी सदर तहसील के 19 गांवों का गजट जारी हुआ है। शेष बीघापुर तहसील के गांवों का सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन

गैस बाटलिंग प्लांटों में टैंकरों से गैस पहुंचाने की व्यवस्था समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एलपीजी पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू किया है।
इसके तहत देश की अब तक सबसे बड़ी एलपीजी पाइप लाइन कांडला से गोरखपुर के बीच बिछाई जानी है। परियोजना गुजरात के कांडला से शुरू होगी और उज्जैन, कानपुर होते हुए सूबे के गोरखपुर तक जाएगी। परियोजना में अंडरग्राउंड घरेलू गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना में अपना जनपद भी शामिल है। पाइपलाइन दही क्षेत्र में संचालित एचपी बाटलिंग प्लांट तक आएगी। यहां से लाइन को लखनऊ व प्रयागराज के लिए बांटा जाएगा। पूरी पाइपलाइन बिछाने का काम इंडियल आयल को दिया गया है। पाइप लाइन शुक्लागंज से होते हुए दही क्षेत्र के एचपी बाटलिंग प्लांट आएगी।
विज्ञापन

इसमें सदर तहसील के अभी 19 गांव शामिल किए गए हैं। जिनका गजट जारी कर दिया गया है। हालांकि यहां से पाइप लाइन बीघापुर होते हुए प्रयागराज जाएगी। इसलिए बीघापुर तहसील क्षेत्र के 35 और गांवों का सर्वे शुरू कराया गया है। भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, पूरी परियोजना में 54 गांव आ रहे हैं। जल्द ही बीघापुर तहसील क्षेत्र के 35 गांवों का भी गजट जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने से जितनी भूमि किसान की जाएगी उसका चार गुना मुआवजा भी दिया जाएगा। यही नहीं लाइन पड़ने के बाद किसान इस भूमि पर खेती भी कर सकेंगे। जानकारों के मुताबिक, पाइप लाइन से केवल 12 मीटर ही क्षेत्रफल प्रभावित होगा। लाइन करीब 20-25 मीटर नीचे जमीन खोदकर डाली जाएगी।

तहसील के 19 गांवों का गजट प्रकाशित किया गया है। लाइन यहां से प्रयागराज भी जाएगी। इसलिए बीघापुर तहसील क्षेत्र के जिन गांवों से लाइन जाएगी वहां का सर्वे भी कराया जाएगा। इसके बाद अन्य गांवों की अधिसूचना जारी की जाएगी।
आत्मप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed