फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganga Expressway: 150 Crores Received For Baname

गंगा एक्सप्रेसवे: बैनामे के लिए मिले 150 करोड़

Fri, 26 Mar 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: 150 Crores Received For Baname
भूमि अध्याप्ति कार्यालय में गंगा एक्सप्रेसवे से संबंधित कार्यों को निपटाते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के हो रहे बैनामों के लिए 150 करोड़ रुपये और मिल गए हैं। कार्यदायी संस्था ने इसके लिए दूसरी किश्त के रूप में 35 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को आगे की कार्रवाई में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच प्रस्तावित योगी सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा होगा। एक्सप्रेसवे जनपद की सफीपुर तहसील के 19, हसनगंज के 11, सदर के 14, पुरवा के 3 और बीघापुर के 19 गांव से निकलते हुए रायबरेली को जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गंगा एक्सप्रेस वे की लंबाई लगभग 105 किमी होगी। प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेस वे के निर्माण का जिम्मा यूपीडा को दिया है। वर्तमान समय में एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। बैनामे के आधार पर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर यूपीडा ने छह माह में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की है। इसमें एक्सप्रेसवे के लिए 1314 हेक्टेअर जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा किया जाना है। अब यूपीडा ने बैनामे के लिए दूसरी किश्त के रूप में 150 करोड़ रुपये और जारी किए हैं। इससे पहले पहली किश्त के रूप में 35 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। निर्देश दिए हैं कि जल्द भूमि एलाइमेंट (संरेखण) की खामियों को दूर करके बैनामे की कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed