फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gandhinagar becomes new hotspot, 5000 population home quarantine

गांधीनगर बना नया हॉटस्पॉट, 5000 आबादी होम क्वारंटीन

Tue, 23 Jun 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gandhinagar becomes new hotspot, 5000 population home quarantine
शहर के गांधीनगर मोहल्ला में घरों में लोगों से जानकारी लेती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी की मौत के बाद सदर तहसील के मोहल्ला गांधीनगर को स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट घोषित किया। सोमवार को टीम मोहल्ले में पहुंची और ढाई सौ मीटर त्रिज्या में आए घरों में जांच शुरू की है। कोरोना रिपोर्ट आए बीस घंटे का अधिक समय बीत गया है लेकिन अभी तक न ही मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है और ना ही बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन

गांधीनगर मोहल्ला निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी (75) कैंसर से पीड़ित थे। 17 जून को हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उन्हें शहर के कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। जांच में किडनी में गंभीर संक्रमण होने की पुष्टि हुई। 19 जून की रात में हालत बिगड़ी तो लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर गए। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजा। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गई। रविवार देर शाम सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य टीम ने मृतक की पत्नी, बेटी, दामाद सहित परिवार के आठ सदस्यों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया था।
विज्ञापन

सोमवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डब्ल्यूएचओ के कर्मचारी नवीन, 14 मेडिकल टीमों के साथ मोहल्ले में पहुंचे। यहां 960 घरों की 4960 आबादी की जांच शुरू की है। इसमें सर्दी, जुकाम व बुखार में चिह्नित लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच के लिए टीमें लगी हुई हैं। शहर के कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर में कोरोना संक्रमित वृद्ध का एक दिन इलाज हुआ था। इसलिए 72 घंटे के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से सैनिटाइजेशन की सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत ऊगू के मोहल्ला तराई में महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की है। यहां 272 घरों के 1360 लोगों को होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। यहां सैनिटाइज कराने के साथ ही बैरिकेडिंग भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed