फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fyring on dulha, relative injured

दूल्हे पर साधा निशाना, रिश्तेदार के पीठ में जा धंसी गोली

Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
fyring on dulha, relative injured
उन्नाव। जनवासे पहुंची बरात में चेहरे पर गमछा लपेटकर पहुंचे युवक ने तमंचे से दूल्हे पर फायर कर दिया। गोली दूल्हे के पास खड़े रिश्तेदार की पीठ में लग गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। घायल को अस्पताल ले जा गया। घायल के परिजन हादसे में चोट लगने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र से बरात शनिवार रात सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव पहुंची। जनवासे में बरात रुकी। दूल्हा कार के पास खड़ा था। रात लगभग 11 बजे एक युवक वहां पहुंचा और तमंचे से दूल्हे पर फायर झोंक दिया। गोली दूल्हे के रिश्तेदार को लग गई। अफरातफरी के बीच आरोपी भाग गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि युवक की पीठ में फायर इंजरी लग रही है लेकिन परिजनों ने सड़क हादसे में चोट लगने की बात कही है। रात लगभग दो बजे घायल अस्पताल से चला गया। गांव में चर्चा है कि युवक दूल्हे को मारने आया था। रविवार सुबह कोतवाल चंद्रकांत ने गांव पहुंचकर कन्या पक्ष से बात की। उन्होंने घटना की जानकारी से इनकार किया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed