फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Furore of women due to lack of investigation in district hospital

जिला अस्पताल में जांच न होने पर महिलाओं का हंगामा

Mon, 15 Mar 2021 08:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Furore of women due to lack of investigation in district hospital
जिला महिला अस्पताल में जांच कराने के इंतजार में बैठी महिलाएं। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जांच न होने से नाराज महिलाओं ने जिला महिला अस्पताल में हंगामा किया। सुबह 11 बजते ही पर्चे जमा करने बंद कर दिए गए। सीएमएस के न मिलने पर महिलाओं ने डॉक्टरों से शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस पर महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला महिला अस्पताल मेें महिला मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह आठ बजे से ही महिलाएं डॉक्टरों को दिखाने के लिए लाइन में लग गई थीं। आधे घंटे बाद ओपीडी में पहुंची डॉक्टरों ने महिला मरीजों को देखना शुरू किया और बीमारी से संबंधित जांचें लिखीं। इस कारण पैथोलॉजी में भी जांच कराने के लिए लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने जांच के लिए दस बजे तक ही पर्चें जमा किए। इसके बाद महिला मरीजों को वापस करना शुरू कर दिया। कुछ महिला मरीजों ने कहा कि जांच का समय दोपहर 12 बजे तक है तो स्वास्थ्य कर्मी की उनसे झड़प हो गई। इससे हंगामा होने लगा। शिकायत के लिए महिला मरीज सीएमएस के कक्ष भी गईं लेकिन उनके कोविड टीकाकरण में होने से मुलाकात नहीं हो पाई। इससे वह बिना जांच कराए ही डॉक्टर से दवाई लिखवाकर मायूस होकर वापस लौट गईं। महिला अस्पताल में दोपहर तक 175 पर्चे बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी ने की अभद्रता
जिला महिला पैथोलॉजी में सुबह 10 बजे के बाद जांच कराने आई महिलाओं ज्योति सिंह, बीना देवी, शिवधात्री ने बताया कि डॉक्टर ने कुछ जांचें लिखी थीं। जांच के लिए पर्चा पैथोलॉजी में जमा करने जा रहे थे। गेट पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया और 11 बजे के बाद जांच न होने की बात कहकर वापस कर दिया।

पैथोलॉजी में जांच का समय दोपहर 12 बजे तक का है। उसके पहले किसी भी महिला को वापस नहीं किया जा सकता। मंगलवार को मामला दिखवाया जाएगा। महिलाएं लिखित शिकायत करें तो कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अंजू दुबे, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed