फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   From the city to the village thieves looted racket

शहर से गांव तक चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी

Sun, 14 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 14 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
From the city to the village thieves looted racket
उन्नाव। चोरों ने शुक्रवार रात खूब धमाचौकड़ी की। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में घरों के ताले तोड़कर चोर एक इंजीनियर का लाइसेंसी रिवाल्वर समेत लाखों का माल ले उड़े। वहीं, अजगैन में छत के रास्ते ट्रांसपोर्टर के घर में घुसे चोरों ने ताले तोड़कर जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन



इसी प्रकार, बांगरमऊ कसबा में चोरों ने एक बंद दुकान और मकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी और पांच लाख के जेवर पार कर दिए। असोहा में पूरा परिवार छत पर सोता रहा और चोर दीवार में सेंध काटकर लाखों का माल ले उड़े। पुलिस घटना की तफ्तीश और खुलासे के प्रयास की बात कह रही है। तथा गंजमुरादाबाद में छत के रास्ते आलू व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने जेवर-नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


इंजीनियर के घर रिवाल्वर समेत पांच लाख का माल पार
शहर के मोहल्ला आवास विकास में चोरों ने एक इंजीनियर के बंद पड़े घर के ताले तोड़कर एक रिवाल्वर सहित पांच लाख का माल पार कर दिया। आसपास के लोगों ने जानकारी दी तो मोहल्ला गिरजाबाग निवासी गृहस्वामी के समधी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी सत्यदेव सिंह झारखंड में एक कोयला कंपनी में इंजीनियर हैं। उनका बेटा आनंद दिल्ली में नौकरी करता है जबकि अमित सेना में है और इन दिनों वह राजस्थान में तैनात है। सत्यदेव सिंह इस समय झारखंड में हैं जबकि उनकी दोनों बहू कोमल और जया मायके गईं हैं। सत्यदेव की पत्नी प्रमिला के मायके जौनपुर में भतीजे की शादी थी। तीन दिन पहले प्रमिला अपने मायके गई थीं। प्रमिला ने पास में ही रहने वाले नुसरत को घर की रखवाली करने की बात कहकर गईं थीं।

शनिवार सुबह नुसरत ने घर के ताले टूटे देखे तो गृहस्वामी को सूचना दी। जानकारी होने पर शहर को मोहल्ला गिरजाबाग निवासी रिश्तेदार एमबी सिंह पहुंचे और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। चोरों ने घर में कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर अमित की लाइसेंसी रिवाल्वर  के अलावा 12 हजार रुपये की नगदी और करीब चार लाख के जेवर पार कर दिए। एमबी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

ट्रांसपोर्टर के घर छह लाख की चोरी
अजगैन। छत के रास्ते ट्रांसपोर्टर के घर में घुसे चोरों ने ताले तोड़कर जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख का माल पार कर दिया। अजगैन थानाक्षेत्र के गांव चमरौली निवासी सुरेश सिंह अपने दो बेटे शिवप्रताप और रामप्रताप परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने चार कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर 1.10 लाख की नगदी, दो किलो चांदी और करीब तीन सौ ग्राम सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। अजगैन थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तफ्तीश चल रही है जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा


किराना व्यापारी के घर सात लाख की चोरी
बांगरमऊ। कसबा में चोरों ने एक बंद दुकान और मकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी और पांच लाख के जेवर पार कर दिए। सुबह आसपास के लोगों ने ताले टूटे देखे तो गृहस्वामी को सूचना दी।
कसबा निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता घर में जनरल स्टोर की दुकान हैं। शुक्रवार को वह परिवार के साथ लखनऊ निवासी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर उनके घर में दाखिल हो गए। अलमारी का ताला तोड़कर 1.10 लाख रुपये और 5 लाख के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की तफ्तीश की। पीड़ित ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी है।

बेटी की शादी के जेवर और नगदी चोरी
असोहा। पूरा परिवार छत पर सोता रहा और चोर दीवार में सेंध काटकर लाखों का माल ले उड़े। मौरावां थानाक्षेत्र के बरदहा गांव निवासी बच्चूलाल शुक्रवार रात परिवार के साथ छत पर सोए थे। चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध काटी और बक्से में रखे 50 हजार रुपये और एक लाख के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी ने बताया कि अगले महीने उसकी बेटी की शादी है। जेवर और दहेज का अन्य सामान खरीदकर रखा था। वह भी चोरी हो गया। पुलिस घटना की जांच की बात कह रही है।


चोरी- 5
आलू व्यापारी के घर लाखों की चोरी
गंजमुरादाबाद। छत के रास्ते आलू व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने जेवर-नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया।  गंजमुरादाबाद कसबा के नदी टोला निवासी खालिद आलू का व्यापारी है। शुक्रवार रात छत के रास्ते भीतर पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़कर 24 हजार रुपये और तीन लाख के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed