{"_id":"66b7b81910a1aaa7f9060144","slug":"freedom-fighters-son-sued-for-obstruction-in-government-work-unnao-news-c-221-1-sknp1055-118241-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे पर सरकारी काम में बाधा का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे पर सरकारी काम में बाधा का मुकदमा
विज्ञापन
बांगरमऊ। तकिया मोहल्ले में कुर्क की जा रही जमीन के मामले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आत्मदाह की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तहसील क्षेत्र के तकिया मोहल्ला स्थित गाटा संख्या 776 क 776-ख से रास्ता निकालने को लेकर दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूरज प्रसाद मिश्रा के पुत्र वंश गोपाल मिश्र और अकबर हुसैन के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। पिछले दिनों पुलिस ने विवादित भूमि को कुर्क करने की आख्या एसडीएम न्यायालय में भेजी थी।
एसडीएम नम्रता सिंह ने कुर्की का आदेश पारित किया और गुरुवार शाम नायब तहसीलदार दीपक गौतम और ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने जमीन और रास्ते को कुर्क कर कंटीले तारों की बाड़ लगवा दी थी। इससे नाराज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पत्नी शांति देवी, बेटा वंशगोपाल और पुत्रवधू बीनू शुक्रवार को नगर पालिका के बाहर अनशन पर बैठ गए। शुक्रवार को सीओ अरविंद चौरसिया ने परिजनों को आदेश में संशोधन कराने का आश्वसन देकर अनशन खत्म कराया था।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को नगर पालिका परिषद के लिपिक रवींद्र कुमार ने तहरीर देकर वंश गोपाल पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और परिवार सहित आत्मदाह की धमकी देकर फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वंश गोपाल मिश्रा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा तथा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।