फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fraud report filed against councillor, brother and father

Unnao News: सभासद, भाई और पिता पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Mar 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 29 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against councillor, brother and father
विदेश भेजने के नाम पर युवक से की थी 1.04 लाख की ठगी
विज्ञापन

पीड़ित के एसपी से शिकायत के बाद कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव (सफीपुर)। विदेश भेजने के नाम पर सभासद ने पति और भाई के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और पीड़ित से 1.04 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर सभासद सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
कस्बे के मोहल्ला राहतगंज बाजार निवासी सन्नू पुत्र मुन्ना ने एसपी से शिकायत की थी कि नगरपंचायत वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य साकिब अली ने अपने भाई आसिफ अली के साथ मिलकर उसे विदेश में नौकरी दिलाने व भेजने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

26 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक अलग-अलग समय में वीजा बनवाने के नाम पर 80 ,50 और 10 हजार रुपये लिए। जब दोनों भाईयों से वीजा मांगा गया तो टरकाते रहे। कुछ दिन बाद साकिब के घर वीजा लेने के लिए गया तो वहां उसके पिता आशिक अली मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वीजा, सहित कुछ कागज दिए और 15 दिन के अंदर विदेश भेजने का दावा किया। एक महीना बीतने के बाद भी कोई सूचना नहीं मिली तो आशिक अली व उनके दोनों पुत्रों द्वारा दिए कागज अन्य लोगों को दिखाए। उसमें पता चला कि यह सभी कागज और वीजा फर्जी हैं। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता और उनके दोनों बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता और उनके दोनों बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed