फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   four year old innocent girl was Harassment by her uncle In Unnao

चार साल की मासूम से दुष्कर्म: शकरकंद देने के बहाने खेत ले जाकर की दरिंदगी, दिल्ली भागने की फिराक में था आरोपी

Tue, 19 Nov 2024 12:57 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 12:57 AM IST
सार

चार साल की बच्ची रविवार शाम घर में खेल रही थी। पारिवारिक चाचा उसे शकरकंद देने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
four year old innocent girl was Harassment by her uncle In Unnao
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची को बहाने से खेत ले जाकर पारिवारिक चाचा ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची मां से लिपट कर बिलख पड़ी। उसने परिजनों और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को फतेहपुर चौरासी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची रविवार शाम घर में खेल रही थी। पारिवारिक चाचा उसे शकरकंद देने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। लहूलुहान हालत में बच्ची देर शाम घर पहुंची। घटना के समय मां भी खेत में थी। बच्ची के पहुंचने के साथ ही मां भी घर पहुंची तो बेटी ने बिलखते हुए आपबीती बताई। उसने परिवार के ही रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा और आरोपी का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह बंद था। सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन तलाशी और करीब दो घंटे में आरोपी को फतेहपुर चौरासी कस्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वह दिल्ली भागने की फिराक में था। आरोपी दिल्ली में पहले भी मजदूरी करता था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता और बड़े भाई भी दुष्कर्म के आरोपी
भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के पिता ने पांच साल पहले पड़ोसी गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे जेल भेजा गया था। मौजूदा समय में वह जमानत पर बाहर है। वहीं छोटे भाई ने भी गांव की एक युवती से दुष्कर्म किया था। वह चार महीने से जेल में है। आरोपी पांच भाई हैं। पिता और पुत्रों की इस हरकत से किसी की भी शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed