{"_id":"5df1403b8ebc3e87935ba4ff","slug":"four-lakh-paddy-stolen-from-the-warehouse-of-the-galla-merchant-unnao-news-knp531614856","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी के गोदाम से चार लाख का धान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी के गोदाम से चार लाख का धान चोरी
विज्ञापन
चकलवंशी कस्बे के पास स्थित धान गोदाम में चोरी की घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : UNNAO
अचलगंज (उन्नाव)। अचलगंज थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी करने वाले व्यक्ति के घर व माखी में गल्ला व्यवसायी के गोदाम में धावा बोलकर चोरों ने लगभग छह लाख का माल पार कर दिया। घर के लोग शादी समारोह में गए थे। लौटने पर मेन दरवाजे का ताला टूटा देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जांच कर रही है। माखी पुलिस ने धान गोदाम की चोरी को संदिग्ध बताया है।
माखी थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी अविनाश यादव पुत्र अजय सिंह सिंह गल्ले का व्यवसाय करता है। कस्बे से करीब चार सौ मीटर दूर उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भिनकीपुर के पास उनका धान का गोदाम है। अवनीश के अनुसार रात करीब नौ बजे गोदाम में पांच सौ बोरी धान उतार कर रखवाया था। सुबह धान मंडी भेजने के लिए गोदाम खोलने गया तो शटर टूटा पड़ा मिला। गोदाम से करीब चार लाख कीमत का 400 बोरा धान चोरों ने पार कर दिया। आशंका जताई कि किसी वाहन से चोर धान के बोरे लादकर निकले हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
वहीं अचलगंज कस्बा निवासी अब्दुल शहीद पुत्र मुन्नू सउदी अरब में नौकरी करता है। घर में पत्नी व बेटे सालिम के साथ रहती है। मंगलवार की शाम परिवार के लोग मेन दरवाजे में ताला बंद कर रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर चले गए। बुधवार सुबह वापस लौटने पर दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। गृहस्वामी के बेटे ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया। पीड़ित सालिम ने 20 हजार की नगदी और जेवर समेत लगभग 2 लाख का सामान चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है।