{"_id":"84958e091e33df307ea2205b49df59be","slug":"four-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिफिलिंग करते लगी आग से चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिफिलिंग करते लगी आग से चार झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। गैस रिफिलिंग के दौरान आग लगने से दो सगे भाई और दो महिलाएं झुलस गईं। झुलसे लोगों को शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों भाइयों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
अचलगंज कसबा के मुख्य चौराहा के पास रहने वाला छंगा (35) और उसका भाई विष्णु (22) गैस रिफिलिंग करते हैं। शुक्रवार देर शाम दोनों बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस की रिफिलिंग कर रहे थे इसी दौरान छंगा की पत्नी मालती खाना बना रही थी।
अचानक तेज गैस रिसाव होने से आग लग गई और छंगा, विष्णु, मालती समेत परिवार की एक अन्य राधा नाम की महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी को परिजनों ने शहर में जिला अस्पताल के पास स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। झुलसने वालों में छंगा और उसके भाई विष्णु की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। अचलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने घटना की सूचना से इनकार किया है।