फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four houses were gutted in the fire, and two cattle died.

Unnao News: आग से चार घरों की गृहस्थी जली, दो मवेशी मरे

Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four houses were gutted in the fire, and two cattle died.
फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के कुशेहर बंगला गांव में रविवार को शाम आग लगने से चार घरों की गृहस्थी जल गई। इस घटना में दो मवेशियों की मौत हो गई जबकि एक भैंस गंभीर रुप से झुलस गई। सूचना के बावजूद रास्ता सही न होने दमकल नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने निजी प्रयासों से आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के गांव कुशेहर बंगला में रविवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब शिवराज के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामसागर, शिवपाल व विनोद घरों को भी चपेट में ले लिया। शिवराज की भैंस झुलस जबकि उसके एक बच्चे की मौत हो गई। विनोद की भी एक बछिया की झुलस कर मौत हो गई। ग्राम प्रधान रोशन ने बताया कि अधिकांश लोग रेत पर उगाई गई फसल देखने गए थे। इससे देर से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में चार घरों का आनाज, नगदी, जेवर आदि करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। सूचना के बाद रास्ता सही न होने के कारण अग्निशमन दल मौके पर नहीं पहुंच सका। लेखपाल पियूष ने घटना में हुई क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन

--
सात किसानों की पांच बीघा फसल जली
बेहटा मुजावर। थानाक्षेत्र के शिवबक्स खेड़ा के निकट रविवार को दोपहर करीब खेतो में अचानक आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान महेंद्र, सत्यनारायण, वेद प्रकाश, महेश, सुनील, परमेश्वर व विश्वंभर की करीब पांच बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व अमले को दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन

--
अग्नि पीड़ितों को पहुंचाई राहत
बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के निधान खेड़ा गांव में 22 अप्रैल हुए अग्निकांड के पीड़ितों को भाजपा नेता व ऋत फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने सहायता प्रदान की। आग की इस घटना से लोटन रावत, रामशंकर, कल्पना, गंगादुलारी व रिंकी की गृहस्थी व खाद्यान्न जल गया था। आर्थिक सहायता व खाद्य सामग्री पाकर अग्नि पीड़ितों ने राहत की सांस ली। यहां भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिपाल यादव रहें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed