फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four houses and 15 bigha crops burnt

चार घर व 15 बीघा फसल जली

Wed, 05 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 05 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four houses and 15 bigha crops burnt
सदर तहसील के पावा गंाव में लगी आग के बाद जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने व स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी किसानों को बर्बाद कर रही हैं। एक सप्ताह में अलग-अलग घटनाओं में जर्जर लाइनों से करीब चार सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी हैं। वहीं आग लगने से कई घरों में लाखों की गृहस्थी भी तबाह हो गई। मंगलवार को बिछिया के मुर्तजानगर व अलगनगढ़ में हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी। जिससे कुछ ही देर में करीब ढाई बीघा फसल जल गई। वहीं सफीपुर के पावा में आग से दो बकरियों की मौत और चार घरों की हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

सदर तहसील के मुर्तजानगर मजरे कटरा निवासी राम सहाय व राम खेलावन के खेतों से एचटी लाइन निकली है। जिसमें स्पार्किंग होने से चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी। हवा के तेज झोकों के कारण फसल में आग लग गई। खेतों पर कटाई कर रहे किसान आग की लपटें देख ट्यूबवेल के पानी से आग पर काबू पाने में जुट गए। इस बीच किसानों ने फायर ब्रिगेड से संपर्क किया, मगर बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा अलगनगढ़ गांव निवासी सावित्री परशुराम के खेतों में आग लग गई। यहां भी फायर बिग्रेड धोखा दिया और ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल रामदेव मिश्र ने बताया कि करीब डेढ़ बीघा फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पावा गांव निवासी वाहिदा पत्नी हीरा की झोपड़ी में मंगलवार दोपहर आग लग गई। झोपड़ी के अंदर रखी गृहस्थी का सामान जल गया। दो बकरियां भी मर गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते भड़की आग की चिंगारी मुकेश के छप्पर पर जा गिरी। इसके अलावा ओम प्रकाश उर्फ  ऊदन व प्रवेश के घर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वाहिदा की दोनों बकरियां व करीब 25 हजार की गृहस्थी जली है। मुकेश के यहां 20 हजार, ओम प्रकाश का 10 हजार और प्रवेश का करीब आठ हजार का नुकसान आंका गया है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल संतोष कुमार ने आग से नुकसान के आंकलन रिपोर्ट तहसीलदार सफीपुर को भेजी है।


चकलवंशी के बंदाखेड़ा मजरे गौरी निवासी गोला के घर मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। यह देख मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने लगे, जिससे पड़ोस के अन्य मकान आग की जद में आने से बच गए। गृहस्वामी की मानें तो 20 हजार की नगदी समेत करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed