फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four hotspots finished, two new ones created

चार हॉटस्पॉट समाप्त, दो नए बनाए गए

Mon, 15 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four hotspots finished, two new ones created
उन्नाव। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिलने पर सील किए गए चार हॉटस्पॉट क्षेत्रों को खोल दिया गया है। वहीं रविवार को तीन और कोरोना संक्रमितों के मिलने पर दो नए क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाए गए।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लाक के गोकुलपुर को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 24 मई से 14 जून तक सील किया गया था। इसी प्रकार बांगरमऊ के राजस्व ग्राम जामड़, असोहा ब्लाक के राजस्व ग्राम बैगांव के मजरा अतरसई और सफीपुर के कन्हैयाखेड़ा गांव को भी अस्थायी रूप से बंद किया गया था। 21 दिन पूरे होने पर एवं वर्तमान समय तक कोई भी केस पॉजिटिव नहीं पाया गया। जिस कारण इन गांवों को खोल दिया गया है। वहीं 13 जून को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 4 जुलाई तक असोहा ब्लाक के रैकड़ गांव को सील रखा जाएगा।
विज्ञापन

बारासगवर के पिपरासर की सील अवधि को बढ़ाकर 18 जून कर दिया गया है। इसके अलावा औरास के हाजीपुर गोशा के अतिरिक्त मजरा कोलियाखेड़ा, मैकूबाखेड़ा को 30 जून दोपहर 12 बजे तक सील कर दिया गया है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि अपरिहार्य स्थिति में इस क्षेत्रों के कोई भी व्यक्ति चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 0515-2840512, इंट्रीगेटेड राहत कंट्रोल रूम नंबर 0515-2820707 अथवा सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार के मोबाइल नंबर 8005192700 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed